क्रिकेट: पांडेय बोले- खेल से तन व मन भी स्वस्थ रहता है

रामानुजनगर | ग्राम पम्पानगर में पंचायत स्तरीय किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। पहले मैच कौशलपुर व पतरापाली के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कपिलदेव पांडेय रहे। उन्होंने कहा कि खेल से तन के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। गांव में इस तरह के आयोजन से गांव की प्रतिभाओं को न केवल एक मंच मिलता है, बल्कि इससे उनकी प्रतिभाएं भी सामने आती है। इस तरह के आयोजन को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, संदीप तिवारी, जनपद सदस्य कृष्णा साहू, विजय सिंह, हरि सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *