राष्ट्रीय जूनियर इंटर जिला एथलेटिक्स का चयन संपन्न

भासकर न्यूज | चिरमिरी आगामी माह हैदराबाद में आयोजित होने वाली 20वीं राष्ट्रीय जूनियर इंटर जिला एथलेटिक्स के लिए जिला एथलेटिक्स संघ ने खड़गवां मिनी स्टेडियम में एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन किया। चयन प्रतियोगिता में 14 वर्ष व 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिका का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया को संपन्न कराने में संजीव डे, अमित विश्वास, वीरेंद्र नामदेव, कमल नायक, पीएन बाबू, शरद विश्वकर्मा, गजेंद्र पैकरा, किशन साहू, मोनू कुमार, अमरावती, सरल व सरिता सक्रिय रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *