दौसा जिले में बादल छाए:एक सप्ताह बाद कोहरे से राहत, लेकिन कड़ाके की ठंड का असर बरकरार, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से दौसा जिले में अब दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां नए साल पर हुई बारिश के बाद से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, साथ में सर्द हवा के चलते कडाके की ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि एक सप्ताह बाद शुक्रवार को कोहरे से राहत मिलने से जनजीवन सामान्य देखा गया। जबकि 4 जनवरी से शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। रात का तापमान गिरेगा
जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री और अधिकतम 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- प्रदेश में 4 जनवरी से सर्दी तेज होगी और रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है। ऐसे में फिलहाल कडाके की ठंड का असर बदस्तूर जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *