सीएम के संभावित जैतपुर दौरे पर प्रशासन अलर्ट:हेलीपैड बनकर तैयार; प्रशासनिक अधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

शहडोल में सीएम डॉ. मोहन यादव के संभावित जैतपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री का जैतपुर आगमन शनिवार को प्रस्तावित है, हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि अभी बाकी है। इसके बावजूद, प्रशासन ने किसी भी चूक से बचने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं पंचायत सचिव और पटवारियों को भीड़ बुलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएम के संभावित दौरे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। हेलीपैड निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वीआईपी आवाजाही में कोई बाधा न आए। सीएम दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस विभाग ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा इंतजामों की रूपरेखा तैयार की है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और निगरानी व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। यातायात विभाग को भी ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मुख्यमंत्री के काफिले और आमजन को असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और आपातकालीन सेवाओं से संबंधित तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित है, और तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सीएन के संभावित दौरे से प्रशासनिक गतिविधियां तेज मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी दौरे को लेकर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम को अंतिम रूप मिलते ही इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *