चौमूं में पत्थरबाजों के ठिकानों पर ‘ऑपरेशन क्लीन’ शुरू:भारी पुलिसबल के बीच अवैध अतिक्रमण हटाना शुरू

चौमूं शहर में अवैध निर्माण और पत्थरबाजों के ठिकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। शुक्रवार सुबह शहर के इमाम चौक जाने वाले मार्ग और पठानों के मोहल्ले में बिना नगर परिषद की अनुमति के बने अवैध निर्माणों पर ‘बुलडोजर’ चलाकर तोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। यह कार्रवाई 25 दिसंबर की रात चौमूं में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के बाद की जा रही है। चौमूं बस स्टैंड स्थित मस्जिद के बाहर लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में पथराव में बदल गया। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया था। अब प्रशासन उपद्रवियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। मौके पर डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा, एडिशनल डीसीपी राजेश गुप्ता, आईपीएस उषा यादव, चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा सहित कई अन्य थानों के एसएचओ मौजूद हैं। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत यह कार्रवाई कभी भी शुरू हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *