भरतपुर जिले में कड़ाके कि सर्दी जारी है। रूपवास, हलैना, नदबई इलाके में घने बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार जिले के अलग अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। कल भी आमोली, भरतपुर शहर में बारिश हुई थी। जिसके कारण सर्दी और भी बढ़ गई। हालांकि सुबह से कोहरा देखने को नहीं मिला। ठंडी हवाओं से बढ़ी सर्दी दरसअल कल हुई बारिश के बाद मौसम में सर्दी बढ़ गई है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। बढ़ी सर्दी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे हैं। आज जिले के नदबई, रूपवास, हलैना, उच्चैन, बयाना इलाके में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश हो सकती है। सर्दी बढ़ने के बाद सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। फसल के लिए बारिश लाभदायक यह बारिश किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। बारिश और ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में भी काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी और भी बढ़ सकती है। सुबह के समय पेड़ों पर ओस जमी हुई दिखाई दी।


