अस्पताल कर्मी ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत:दूसरा युवक घायल; शराब के नशे में था कार चालक, गिरफ्तार

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर तहसील कार्यालय के सामने हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति बहुत तेज थी और चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार चालक ब्यौहारी अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी है। घटना के समय वह शराब के नशे में धुत था। आरोपी ब्यौहारी से तेज गति से वाहन चलाता हुआ आ रहा था, तभी बुढ़वा की ओर जा रहे बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस से ब्यौहारी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस द्वारा मृतक और घायल की पहचान की प्रक्रिया जारी है। आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। उसके मेडिकल परीक्षण में शराब के सेवन की पुष्टि हुई है। आरोपी को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर कार को जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *