भारतमाला हाईवे पर हादसा, 5 घायल:घायलों को हायर सेंटर किया रैफर, कर की रेलिंग में घुसने से हुआ एक्सीडेंट

जोधपुर में ओसियां के निकट भारतमाला हाईवे पर एक्सीडेंट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को ओसिया उपजिला अस्पताल मे प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, आज सुबह करीब 8 से 8:30 बजे के बीच ओसियां से करीब 15 किलोमीटर दूर खाबडा गांव में हाइवे पर कार रेलिंग में घुसकर पोल से टकरा गई। इस जगह पर कुछ समय पहले ट्रक के एक्सीडेंट से डिवाइडर की रेलिंग टूट गई थी। इसी टूटी हुई रेलिंग में कर धुंध के चलते घुस गई और वहां लगे सीसीटीवी, हाई मास्क लाइट पोल से टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमे बैठे लोग घायलहो गए। हादसे में 5 लोग घायल कार में पांच लोग सवार थे जिनमें 3 महिलाएं और दो पुरुष हैं । हादसे में पांचो घायल हो गए। हादसे की सूचना पर भारतमाला हाईवे की एंबुलेंस चालक जेठाराम और समाजसेवी दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों को ओसियां के उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल बड़ोदरा, गुजरात के रहने वाले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *