जिले के 17 लैम्प्स में आज से धान खरीदारी

जिले में धान खरीदारी को लेकर झारखंड सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है। रविवार से जिले के 17 लैम्पसों में धान की खरीददारी शुरू हो जाएगी। सरकार ने इस वर्ष जिले में 2 लाख क्विंटल धान खरीदारी का लक्ष्य रखा है। झारखंड सरकार ने इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपए रखा है, वहीं बोनस के रूप के अतिरिक्त 100 रुपए का लाभ किसानों को देय होगा। उपायुक्त जामताड़ा ने जिला धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक के माध्यम से जिले के किसानों को अपने धान की फसल को नजदीकी लैम्पस में देने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। बैठक के बाद जिले के टैग किए गए कुल 17 अधिप्राप्ति केंद्रों में रविवार से खरीदारी शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार जिले के तीन राइस मिलों को खरीदा गया धान भेजा जाएगा। इसे लेकर मिल संचालक भी अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले में दो नए धान अधिप्राप्ति केंद्र रविवार को खोले जाएंगे। इनमें कुंडहित प्रखंड के कुंडहित और नाला प्रखंड के टेशजुड़िया केंद्र शामिल हैं। इससे पहले जिले में 15 धान अधिप्राप्ति केंद्र थे अब 17 हो गए हैं। 1. शिव शंभू एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रंगोडीह गोविंदपुर (धनबाद) 2. छपोली राइस मिल फतेहपुर 3. अमोलिका एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रानेश्वर (दुमका) नारायणपुर प्रखंड – नारायणपुर , सबनपुर, नवाडीह, चंपापुर और बंदरचुआं जामताड़ा प्रखंड – जामताड़ा और चेंगायडीह कुंडहित – बाबूपुर, विक्रमपुर, कुंडहित नाला – महुलबना , कुलडंगाल, टेशजुड़िया करमाटांड़ -तरकोजोरी , फोफनाद फतेहपुर – ओगया सरमुंडी और खमारबाद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *