मप्र के 2 ज्योतिर्लिंग:एक दिन में 7 लाख भक्त पहुंचे

महाकाल : 6 लाख 12 हजार श्रद्धालु, 8 दिन में 19 लाख नववर्ष 2026 के पहले दिन महाकालेश्वर मंदिर में रिकॉर्ड 6.12 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 10 हजार ने चलित भस्मआरती का लाभ लिया। आठ दिन में 19.56 लाख दर्शन हुए। भीड़ नियंत्रण के लिए ड्रोन व एआई सिस्टम का पहली बार उपयोग किया गया। ओंकारेश्वर : 6 लाख 12 हजार श्रद्धालु, 8 दिन में 19 लाख नव वर्ष के पहले दिन तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एक लाख से अधिक भक्तों ने परिवार सहित दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर 2 बजे के बाद कोटितीर्थ घाट स्थित दर्शन रैंप पर लंबी कतार लग गई। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने मार्ग बदले। दो दिन से बंद झूला पुल को प्रोटोकॉल व टिकटधारी श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। सामान्य श्रद्धालुओं को जेपी चौक से पुराने ब्रिज के रास्ते भेजा गया। व्यवस्था 5 जनवरी तक रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *