नीमच के महू-नसीराबाद हाईवे पर एक तेज रफ्तार पिकअप अचानक एक स्पीड ब्रेकर पर उछल गई। हादसे में पिकअप में पीछे बैठा एक युवक संतुलन खोकर चलती गाड़ी से सीधे सड़क पर जा गिरा। युवक के पैर में गंभीर चोटें आईं है। घटना गुरुवार देर रात की है। श्री सांवलिया सेठ के दर्शन करने जा रहा था युवक सड़क हादसे में घायल युवक शिवम भील श्रद्धालुओं से भरी पिकअप से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सांवलिया सेठ के दर्शन करने जा रहा था। शिवम पिता मोहन भील निवासी बदनावर अपने करीब 20-25 पड़ोसियों के साथ मंडपिया जा रहा था। यह हादसा हाईवे पर कानका फंटे के पास हुआ।
पैरों में आई गंभीर चोटें तेज रफ्तार पिकअप अचानक एक स्पीड ब्रेकर पर उछल गई, जिससे पीछे बैठा शिवम संतुलन खो बैठा और चलती गाड़ी से सीधे सड़क पर जा गिरा। उसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नयागांव टोल एम्बुलेंस के पायलट रामनारायण और ईएमटी विनोद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल शिवम को संभाला और तत्काल नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया।
युवक की हालत स्थिर अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवम को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल के पड़ोसी अजय भील ने बताया कि सभी लोग दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन कानका फंटे पर ब्रेकर के कारण यह हादसा हो गया। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


