रात में पारा 6.4 डिग्री, नवजात को रेलवे ट्रैक के पास फेंका, 6 दिन बाद अस्पताल में मौत

लुधियाना| सात दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री होने के बावजूद किसी ने एक जिंदा नवजात को रेलवे पटरियों के पास झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह 10 बजे कुछ राहगीर ढंडारी खुर्द रेलवे स्टेशन के समीप से गुजर रहे थे। उन्होंने झाड़ियों में बच्चे को देखा जो ठंड से कांप रहा था। राहगीर रविंदर प्रसाद ने जीआरपी को इस संबंध में जानकारी दी। जीआरपी ने चाइल्ड वेलफेयर कम्युनिटी(सीडब्लूसी) की टीम को सूचना दी। हालत ठीक न होने से बच्चे को बाड़ेवाल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा ठंड में काफी देर तक रहा है, जिस वजह से उसे हाइपोथर्मिया हो गया था। बच्चे के शरीर में ज्यादा इंफेक्शन हो गई थी। 6 दिन बच्चे को ट्रीटमेंट दिया गया लेकिन रिकवरी नहीं हो सकी और 12 दिसंबर को बच्चे ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी हाकम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के जरिए बच्चे को फेंकने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *