भाजपा ने 27 मंडलों में 17 पर अध्यक्षों की घोषणा:10 पर अब भी सस्पेंस, युगल उपाध्याय बांसवाड़ा नगर अध्यक्ष बने

भाजपा संगठन पर्व के तहत शुक्रवार रात को प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला निर्वाचन अधिकारी मोतीलाल मीणा व जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल ने जिले के 27 में से 17 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। जिसमें छोटी सरवा, सल्लोपाट व पडौली गोरधन के निवर्तमान अध्यक्ष को दोबारा मौका दिया गया। जबकि 14 नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। भाजपा ने इस बार युवाओं को प्राथमिकता दी है। भाजपा ने महिला को गनोड़ा मंडल अध्यक्ष बनाया है। कुशलगढ़ विधानसभा के कुशलगढ़ ग्रामीण से सोहन मईड़ा डामोर, खेड़ा धरती छोटी सरवा से राकेश वड़खिया, सज्जनगढ़ से रमणलाल गरासिया, डूंगरा छोटा से हिम्मत मेरावत को अध्यक्ष बनाया है। बागीदौरा विधानसभा के बागीदौरा मंडल से ओमप्रकाश सुथार, बड़ोदिया मंडल से लालसिंह सोलंकी, गांगड़तलाई से राजेंद्र सिंगाड़ा, सल्लोपाट से सुरेश राठौड़, नाहरपुरा से मनीष कुमार मसार, बांसवाड़ा विधानसभा के बांसवाड़ा नगर से युगल उपाध्याय, आंबापुरा से कन्हैयालाल डिंडोर, छोटी सरवन से गौरीशंकर मईड़ा, घाटोल विधानसभा से घाटोल मंडल से विशाल सेठिया, पडौली गोरधन से लोकेंद्रसिंह चंद्रावत, उंडवेला से नाथूलाल सोलंकी, गनोड़ा से भावना उपाध्याय, गढ़ी विधानसभा के पालोदा मंडल से महेंद्रसिंह चौहान को अध्यक्ष बनाया। इसी तरह कुशलगढ़ ग्रामीण से प्रधान कानहींग रावत, छोटी सरवा से तोलसिंह हटीला, सज्जनगढ़ से प्रताप पटेल, डूंगरा छोटा से दीपसिंह वसुनिया, बागीदौरा से एडवोकेट प्रदीप दीक्षित, बड़ोदिया से यशोदा डामोर, गांगड़तलाई से कमलेश तंबोलिया, सल्लोपाट से रामसिंह गरासिया, नाहरपुरा से खेमराज गरासिया, बांसवाड़ा नगर से शीतल भंडारी, आंबापुरा से मुकेश रावत, छोटी सरवन से परमेश्वर मईड़ा, घाटोल से पूंजीलाल गायरी, पडौली गोरधन से वीर बहादुरसिंह, उंडवेला से हितेश कलाल, गनोड़ा से भानुदत्त वर्मा, पालोदा से शांतिलाल लबाना को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *