भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री राम आश्रम सीनियर सेकेंडरी बटाला रोड में पहली कक्षा का वार्षिक समारोह मनाया गया। प्रधानाचार्य नीतू शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित कर समारोह का श्री गणेश किया। समारोह का आरंभ हनुमान चालीसा से किया गया। मोबाइल एडिक्शन पर आधारित नाटक द्वारा मोबाइल के लाभ-हानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘लव यू जिंदगी’ ‘पहला नशा’ मुझे लत लग गई’ गीतों पर आधारित नृत्य को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। प्रधानाचार्य नीतू शर्मा ने बताया कि इंटरनेट से बच्चों को कई बार गलत जानकारी मिलती है, जो उनकी शिक्षा में बाधा पहुंचती है। स्कूल के प्रधान बलबीर बजाज ने नन्हे -मुन्नों की अदभुत अभिनय कुशलता की प्रशंसा की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं भेंट कीं ।


