भास्कर न्यूज | अमृतसर खालसा कालेज के सुंदर सिंह मजीठिया हाल में बार कौंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ की ओर से खालसा कालेज आफ लॉ के सहयोग से इंटरनेशनल लॉ कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस लीसा गिल, जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी, जस्टिस जसगुरप्रीत सिंह पुरी ने कानूनी माहिरों को समाज के हरेक वर्ग को इंसाफ प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की। उन्होंने सांझे तौर पर कहा कि जिस तरह समाज में नियमों को लागू करने संबंधी पेिचदगियां बढ़ रही है। वकीलों व जज साहिबान नई चुनौतियां उभर रही हैं। उन्होंने न्याय प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए उच्च नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। पहला सेशन गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में करवाया गया। श्री प्रकाश पर्व व उनकी शिक्षाओं को समर्पित यह कान्फ्रेंस अमृतसर जिला बार के सहयोग से करवाई गई। उक्त जज साहिबान ने कहा कि गुरु नानक देव जी की ओर से दर्शाए ऊंचे नैतिक चरित्र और सच्चे जीवन को अपनाकर ही हम समाज के जरूरी वर्ग को इंसाफ दिलाने में कामयाब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ रही मुकद्दमेबाजी के कारण कानूनी माहिरों की ओर से समय पर व तेजी से इंसाफ प्रदान करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कानून के विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, असफलताओं से सीखने व अपने चुने हुए चुनौतीपूर्ण कानूनी करियर में उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए अपनी आत्मिक जज्बे में विश्वास करने के लिए कहा। इससे पहले खालसा यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना ने खालसा कालेज आफ लॉ के डायरेक्टर डा. जसपाल सिंह के साथ मिलकर जज साहिबानों का स्वागत किया।


