सीहोर में नए साल के मौके पर साहित्यिक संस्था ‘शिवना प्रकाशन’ ने वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार सुबह देश के जाने-माने साहित्यकारों की मौजूदगी में इन नामों का ऐलान किया गया। इस बार वरिष्ठ कवि और लेखक लीलाधर मंडलोई को उनकी आत्मकथा के लिए सर्वोच्च सम्मान के लिए चुना गया है। इन्हें मिलेगा सम्मान इस वर्ष के लिए जूरी ने निम्नलिखित लेखकों और उनकी कृतियों का चयन किया है… 28 फरवरी को साहित्य समागम में देंगे अवॉर्ड पुरस्कारों की घोषणा के दौरान सुधा ओम ढींगरा, मनीषा कुलश्रेष्ठ, यतीन्द्र मिश्र, पंकज सुबीर और आकाश माथुर जैसे दिग्गज साहित्यकार मौजूद रहे। शिवना प्रकाशन के प्रबंधक शहरयार खान और पंखुरी पुरोहित ने बताया कि सभी चयनित लेखकों को आगामी 28 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित होने वाले ‘शिवना साहित्य समागम’ में सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में वर्ष 2025 के साथ-साथ वर्ष 2024 के विजेताओं और नव-लेखन के उभरते रचनाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।


