कुल्लू में बंद मकान में लगी आग:पड़ोसियों ने दमकल विभाग की गाड़ी बुलाई, 50 लाख की संपत्ति जलने से बची

कुल्लू के जुआणी रोपा में एक मकान में अचानक आग लग गई। इस हादसे में महिला को करीब 50 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना के बाद तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। समय रहते दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से 50 लाख रुपए की संपत्ति को बचा लिया गया। घटना के समय मकान मालिक घर पर मौजूद नहीं थीं। पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलते देखा और तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मात्र 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम सिंह ने बताया कि यदि समय पर सूचना नहीं मिलती तो यह हादसा विकराल रूप ले सकता था। उन्होंने आमजन से अपील की है कि आग की घटना होने पर तत्काल दमकल विभाग को सूचित करें, जिससे जान-माल की रक्षा की जा सके। फायर ऑफिसर के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *