माय आफिस क्लीन ऑफिस अभियान से चमकी कलेक्ट्री:मिशन मोड पर चले अभियान में कर्मचारियों ने कुछ की घंटों में कार्यालयों को क्लीन किया

राजसमंद में आज सरकारी छुटटी के दिन कलेक्टर बाल मुकुंद असावा ने कलेक्ट्री के सभी कार्यालयों में माय ऑफिस क्लीन आफिस अभियान चलाया। मिशन मोड पर चलाए अभियान के बाद कुछ ही घंटों में कलेक्ट्री चमक उठी। कलेक्टर बाल मुकुंद स्वयं ने सफाई व्यवस्था में सहयोग किया जिसके बाद कार्मिकों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यालय के अन्दर व बाहर सफाई की। सरकारी कार्यालयों में महीनों से जमा पुराने कचरे को व्यवस्थित रूप से साफ किया। इस बार केवल कार्यालयों के अंदर ही नहीं, बल्कि आसपास के परिसरों और सराउंडिंग क्षेत्रों की भी सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। अभियान के तहत जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक सभी कार्यालय खुले और सफाई की गई। दिन भर डीएम असावा इसकी मॉनिटरिंग करते रहे। उपखंडों में उपखंड अधिकारियों ने प्रभावी निगरानी की। कलेक्ट्री में भी असावा उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यालयों में सफाई का निरीक्षण किया। कई कार्यालयों में अलमारियां खुलवा कर पुरानी फाइलों पर जमी धूल को साफ कराया। कई विभागों को अनुपयोगी सामग्री का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *