करपात्री विद्यालय में साइकिल वितरण किया

कवर्धा | नए साल के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा कवर्धा ने साइकिल वितरण किया। यह वितरण कार्यक्रम शहर के स्वामी करपात्री जी स्कूल में हुआ। इस स्कूल के 10 बालिकाओं को साइकिल दी गई। इस मौके पर लीड ब्रांच मैनेजर सुधीर भट्ट ने कहा कि यह पहल बालिकाओं की शक्ति को सुदृढ़ करने, उत्साह बढ़ाने और भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरणादायक है। वितरण के दौरान स्कूल के प्राचार्य डीएस जोसी, बच्चों के पालक समेत शिक्षक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *