राजिम| ग्राम पंचायत पितईबंद में सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू रहे, अध्यक्षता जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष इंदाणी नेहरू साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत गारियाबंद की सभापति नंदनी कोमल ढीढी, सभापति नंदनी ओंकार साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष सतीश यादव, जनपद सदस्य श्रीमती पूजा मुकेश भारती, ग्राम पंचायत पितईबंद की सरपंच गोदावरी सहदेव बंजारे एवं उपसरपंच चंद्रशेखर बंजारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश देकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध जागरण किया और सतनाम पंथ की स्थापना कर मानवता, समानता और सत्य का मार्ग दिखाया। बाबा गुरु घासीदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और समानता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


