दमोह पुलिस ने 540 गुम मोबाइल किए बरामद:1 करोड़ 8 लाख रुपए के सेट मिले; 251 मोबाइल लोगों को किए वापस

दमोह पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को लौटाए हैं। साइबर सेल की मदद से कुल 540 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 8 लाख रुपए है। इनमें से 251 मोबाइल शुक्रवार को उनके मालिकों को सौंप दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी की उपस्थिति में ये मोबाइल फोन धारकों को वापस किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने दमोह पुलिस का आभार व्यक्त किया। एसपी सोमवंशी ने बताया कि इस वर्ष अब तक कुल 540 गुम मोबाइल फोन रिकवर किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में लापरवाही के कारण अपने मोबाइल खो देते हैं या वे चोरी हो जाते हैं। एसपी ने नागरिकों को सलाह दी कि वे अपने मोबाइल फोन को सावधानीपूर्वक रखें, खासकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में। उन्होंने आगे के जेबों में मोबाइल रखने और सतर्क रहने की बात कही ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *