बठिंडा रेलवे लाइन पर नवजात बच्चे का शव मिला:जीआरपी थाने से 10 कदम दूर पड़ा था, कुत्तों ने नोंच डाली बाजू-टांग

पंजाब के बठिंडा में रेलवे स्टेशन के पास से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ जीआरपी थाने के ठीक सामने, पार्सल घर के पास लाइन नंबर 6 के रेलवे ट्रैक पर एक नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवाया है। फेंकने वाले की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सहारा जन सेवा संस्था के मुख्यालय को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उनकी ‘लाइफ सेविंग ब्रिगेड’ एंबुलेंस टीम के सदस्य संदीप सिंह गिल और गौतम गोयल तुरंत मौके पर पहुँचे। टीम ने देखा कि प्लेटफार्म नंबर 6 की लाइन पर एक नवजात शिशु का रक्त-रंजित शव पड़ा था। पास ही कुछ कपड़े भी बिखरे हुए थे।
संस्था के सदस्य गौतम गोयल ने बताया कि शव एक नवजात लड़के का था, जिसका जन्म कुछ ही घंटे पहले हुआ प्रतीत हो रहा था। सबसे दुखद पहलू यह था कि बेसहारा पड़े इस बच्चे की एक बाजू और एक टांग को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोंच कर खा लिया था। पुलिस ने शुरू की जांच सहारा टीम की सूचना पर जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। थाना जीआरपी के अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से उस अज्ञात महिला या व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने इस मासूम को लावारिस हालत में ट्रैक पर फेंका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *