सिंगरौली की हिरवाह मयार नदी में गिरा ग्रामीण:पुल पर बैठा था, अचानक फिसला; SDRF और पुलिस टीम चला रही सर्च ऑपरेशन

सिंगरौली के बैढ़न में बुधवार को हिरवाह मयार नदी में एक ग्रामीण नदी में गिर गए। हरवा गांव निवासी 50 वर्षीय रामजतन साकेत के नदी में गिरने के बाद उन्हें तलाशने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। पुल पर बैठे थे, अचानक नदी में गिरे नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने बताया कि रामजतन साकेत नदी पर बने पुल पर बैठे हुए थे। इसी दौरान वे अचानक नीचे नदी में गिर गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने उन्हें गिरते हुए देखा और पानी में गिरने की आवाज भी सुनी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और SDRF टीम तलाश रही सूचना मिलते ही बैढ़न कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। आवश्यक उपकरणों के साथ नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। नदी के बहाव वाले संभावित क्षेत्रों में लगातार तलाश की जा रही है। गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रामजतन साकेत किन परिस्थितियों में नदी में गिरे। यह हादसा था या कोई अन्य कारण, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बिना जांच किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नदी किनारे सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन का कहना है कि लापता व्यक्ति की तलाश जारी है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *