चूरू में अग्रवाल समाज 4 जनवरी को भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को सम्मानित करेगा।
गुप्ता को चौथी बार यह जिम्मेदारी मिलने पर समाज उनका सम्मान करेगा। होटल ग्रांड शेखावाटी में इस समारोह का रविवार को आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व सभापति गौरीशंकर मंडावेवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे दोपहर 1 बजे तक सम्मान समारोह होगा। जिसमें पंकज गुप्ता का सम्मान और अभिनंदन किया जाएगा।
पंकज गुप्ता को चौथी बार प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त करने पर अग्रवाल समाज उनका सम्मान करेगा। कार्यक्रम को लेकर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने जिले में एक सप्ताह से जनसंपर्क किया है। मंडावेवाला ने बताया कि सम्मान समारोह में जिले से करीब 1 हजार लोग एकत्रित होने की उम्मीद है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अग्रवाल समाज की महिलाएं भी इस आयोजन को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।
इस दौरान चूरू जिला अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी, रघुनाथ खेमका, पवन बगड़िया, मुरलीधर उंटवालिया, डॉ. प्रमोद बाजोरिया, महेंद्र राजगढ़िया और विनय गोयनका सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


