रतलाम में कोहरा, 1 बजे निकली धूप:विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई, 222 किमी की रफ्तार से चल रही जेट स्ट्रीम से बढ़ी ठंड

रतलाम में नए साल के ठीक बाद शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। शहर में सुबह से घना कोहरा छाया रहा और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। कोहरे के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) महज 50 मीटर रह गई। दोपहर 1 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन वह भी बादलों के साथ लुका-छिपी करती रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। सड़कों पर सन्नाटा, हनुमान ताल पर आसमान-पानी एक हुए
अचानक मौसम बदलने से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ा है। ठंड के कारण सुबह सड़कों पर आवाजाही कम रही। गार्डनों में मॉर्निंग वॉक करने वालों की भीड़ भी सामान्य से कम नजर आई। शहर के हनुमान ताल पर कोहरे का ऐसा असर था कि आसमान और तालाब एक जैसे नजर आ रहे थे। दूर-दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ने की आशंका है। दिन और रात के तापमान में आएगा बदलाव
मौसम में आए इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिलेगा। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब कोहरे और हवाओं के कारण इसमें गिरावट आने की उम्मीद है। पहाड़ों पर बर्फबारी और जेट स्ट्रीम का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से सर्दी का असर बढ़ा है। गुरुवार को जेट स्ट्रीम (ठंडी-गर्म हवा का नदी जैसा प्रवाह) की रफ्तार 222 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी। इस वजह से मध्य प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आई है। आगे भी घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव (शीतलहर) और कोल्ड डे का असर बना रहेगा। पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *