मैहर में युवक का शव मिला:बांस के झुरमुट में फंदे पर लटका था; शराब पीने का आदि था

मैहर जिले के रामनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खोमरहा में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव बांस के झुरमुट में फांसी के फंदे पर लटका पाया। मृतक की पहचान खोमरहा निवासी राजबहोर साकेत उर्फ बुल्लू (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रामावतार साकेत के पुत्र थे। मृतक के चाचा राजकुमार साकेत (48 वर्ष) को शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे उनके चचेरे भाई सुखलाल साकेत के मोबाइल फोन से इस घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहले से ही जमा थे। मौके पर राजबहोर का शव नायलॉन की रस्सी से बांस के पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। थाना रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक शराब पीने का आदी था। हालांकि, उसने फांसी क्यों लगाई, इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर करेंगे कार्रवाई रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों, दोनों पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *