प्रतापगढ़ में 4 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार:पुलिस ने बस स्टैंड से दबोचा, कोर्ट ने भेजा जेल

प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी लक्ष्मणलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को 17 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अपराधी राजू उर्फ न्याज मोहम्मद (44) प्रतापगढ़ बस स्टैंड पर मौजूद है। यह आरोपी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ के प्रकरण संख्या 288/2019 में धारा 42 कारागृह संशोधन अधिनियम 2015 के तहत वांछित था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी खेरादी मोहल्ला, वाटर वर्क्स रोड का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागृह प्रतापगढ़ भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *