भरतपुर GRP पुलिस ने लौटाए मोबाइल:1 साल में 127 मोबाइल चोरी और गुम होने की मिली थी शिकायत, साइबर हेल्पलाइन की मदद से लगाया पता

भरतपुर GRP पुलिस ने खोये हुए चोरी हुए मोबाइल लोगों को लौटाए। साल 2024 में 127 चोरी और गुम हुए मोबाइलों की शिकायत मिली थी। जिसमें से GRP पुलिस ने 40 मोबाइल ट्रेस करने के बाद उन्हें बरामद कर लिया। उन्हें आज लोगों को सौंपा। GRP पुलिस अभी 87 मोबाइल बरामद करने के प्रयास कर रही है। GRP थाना इंचार्ज धर्म सिंह मीणा ने बताया की भरतपुर रेलवे स्टेशन यात्रियों के जो मोबाइल चोरी हुए या खो गए। ऐसे मोबाइल साइबर हेल्पलाइन की मदद से ट्रेस किए गए। 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक 127 मोबाइल चोरी होने और खोने की शिकायत मिली थी। साइबर हेल्पलाइन से 94 मोबाइल ट्रेस किए गए। उसमें से 40 मोबाइल बरामद किए गए। इन 40 मोबाइल के मालिक से संपर्क किया गया। आज GRP थाने पर लोगों को बुलाया गया और 39 लोगों के मोबाइल उन्हें सुपुर्द किए गए हैं। 33 ऐसे मोबाइल हैं, जिन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका। 54 ऐसे मोबाइल हैं, जिन्हें ट्रेस तो कर लिया, लेकिन बरामद नहीं किया जा सका। मोबाइल लेने आये लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें उनका मोबाइल मिल जाएगा। आज उन्हें उनका मोबाइल मिल गया है, जिसके बाद उन्होंने GRP पुलिस का आभार व्यक्त किया। GRP पुलिस अभी बाकी मोबाइल के बरामदगी के प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *