सिवनी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:बस स्टैंड से सटे दलसागर तालाब की घटना; शिनाख्त में जुटी कोतवाली पुलिस

सिवनी जिले में दलसागर तालाब के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने दलसागर तालाब के पास एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा था। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, जिसमें व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल लखनादौन भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक की तस्वीर अन्य थाना क्षेत्रों में भी भेजी गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उसे पहचानता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया- बस स्टैंड से सटे दलसागर तालाब के पास करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *