रीवा के ओवरब्रिज पर ट्रक ने 5 को टक्कर मारी:सड़क पर लहूलुहान पड़े रहे, गंभीर रूप से घायल; ड्राइवर फरार

रीवा शहर के पड़रा रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां गुरुवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने एक के बाद एक कई मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण दुर्घटना में करीब 5 लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। देखिए मौके की 3 तस्वीरें… अस्पताल से रेफर, हालत थी गंभीर स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए एंबुलेंस और निजी वाहनों से घायलों को संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (SGMH) पहुंचाया। घायलों की हालत अति गंभीर बताई जा रही है, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ब्रिज पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। रात में एक गंभीर घायल को संजय गांधी अस्पताल में रखा गया। जबकि बाकियों को परिजन निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल के सीएमओ डॉ यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि साहिल कुमार पटेल नाम के घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसे अब परिजन यहां से इलाज के लिए कहीं अन्यत्र ले गए हैं। CCTV से आरोपी की तलाश पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्रिज और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *