युवक की हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार:शराब लाने के विवाद में मारपीट की, शव बस स्टैंड पर पड़ा मिला था,

सागर के चांदपुर बस स्टैंड पर मिले युवक के शव मामले में रहली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब के विवाद में अनिल की मारपीट कर हत्या कर दी थी। वारदात में शामिल एक आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बस स्टैंड पर मिला था शव, शरीर पर मारपीट के निशान
पुलिस के अनुसार, 27 दिसंबर को ग्राम चांदपुर निवासी अनिल अहिरवार का शव बस स्टैंड पर पड़ा मिला था। मृतक के सिर और शरीर पर चोटों के निशान थे। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक के पिता फरियादी दीनदयाल पिता भुजबल अहिरवार उम्र 50 साल निवासी ग्राम चांदपुर ने बताया कि बेटा अनिल अहिरवार पल्लेदारी का काम करता था। साथ में काम करने वालों पर परिजनों ने जताया शक वह 26 दिसंबर की सुबह वीरेंद्र जैन के यहां पल्लेदारी करने के लिए गया था। देर रात तक बेटा अनिल घर नहीं लौटा। बहू ने फोन पर बात की जो अनिल ने कहा था कि अभी पल्लेदारी का हिसाब हो रहा है। थोड़ी देर में घर आता हूं। जिसके बाद 27 दिसंबर की सुबह अनिल का शव बस स्टैंड चांदपुर पर पड़ा मिला था। सिर और शरीर पर चोट थी और आसपास खून पड़ा था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने मृतक अनिल के साथ पल्लेदारी करने वालों के नाम बताए। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के द्वारा सामने आया कि आरोपी अंशुमान कुर्मी और परसू काछी पटेल निवासी जमनापुर परासिया और हल्ले यादव निवासी सलैया ने विवाद में मारपीट कर अनिल अहिरवार की हत्या की है। आरोपियों के नाम सामने आते ही शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अंशुमान कुर्मी और परसू काछी पटेल को गिरफ्तार किया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना दिनांक को शराब लाने की बात को लेकर अनिल से विवाद हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट पेश किया, 2 को जेल भेजा
विवाद में मारपीट शुरू की। मारपीट के दौरान पत्थर मारकर अनिल की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी अंशुमान और परसू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायालय में उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं वारदात मे शामिल आरोपी हल्ले यादव को अभिरक्षा में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। वहीं वारदात में फरार एक अन्य आरोपी हल्ले यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। शराब लाने के विवाद में आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *