धमतरी में हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई:SP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आज सड़क सुरक्षा माह का दूसरा दिन

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिसकर्मियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने हेलमेट पहनकर लोगों को जागरूक करने के लिए शहर का भ्रमण किया। धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने गांधी मैदान से इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में स्कूली बच्चे और एनसीसी कैडेट्स भी शामिल हुए। हेलमेट रैली शहर के कई चौक-चौराहों से होकर गुजरी। जहां लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। दरअसल, जिले में लगातार सड़क हादसों में वृद्धि हो रही है, जिससे हर साल कई लोगों की असमय मौत हो जाती है। यातायात नियमों की अनदेखी से बढ़ रही दुर्घटनाएं अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया है। एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन जन जागरूकता रथ को रवाना किया गया था, जो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर यातायात नियमों की जानकारी देगा। हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन दूसरे दिन हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें सभी पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल पर हेलमेट लगाकर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हेलमेट न पहनने से अमूल्य जीवन खोना पड़ सकता है, इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए यह रैली आयोजित की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *