दुर्ग में सड़क हादसों-मौतों में रिकॉर्ड गिरावट:ऑपरेशन सुरक्षा का असर, 2025 में पुलिस ने काटे 1.22 लाख चालान, 3.83 करोड़ राजस्व मिला

दुर्ग जिले में यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। लगातार चेकिंग, सख्त चालानी कार्रवाई और ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्यों के कारण यह अभियान बेहद प्रभावी साबित हुआ। अभियान के तहत, दुर्ग यातायात पुलिस ने वर्ष 2025 (जनवरी से दिसंबर) के दौरान कुल 1 लाख 22 हजार चालानी कार्रवाई की। यह आंकड़ा वर्ष 2024 में काटे गए 60,215 चालानों की तुलना में लगभग दोगुना है। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई की। चालानी से 2025 में पुलिस को मिला 3.83 करोड़ रुपए वर्ष 2025 में चालानी कार्रवाई से यातायात पुलिस दुर्ग को कुल 3 करोड़ 83 लाख 61 हजार 900 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। यह राशि वर्ष 2024 के 1 करोड़ 97 लाख 14 हजार रुपए के राजस्व से लगभग दोगुनी है। ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में न्यायालय द्वारा 1 करोड़ 39 लाख 99 हजार 800 रुपए का अर्थदंड लगाया गया। पुलिस के अनुसार, यह राजस्व वसूली से अधिक लापरवाह ड्राइविंग पर अंकुश लगाने का एक प्रभावी माध्यम है। पुलिस का ड्रिंक एंड ड्राइव पर खास जोर यातायात पुलिस ने सड़क हादसों के प्रमुख कारण ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। वर्ष 2025 में, 1370 ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले दर्ज किए गए, जिनमें कई वाहन जब्त कर सीधे न्यायालय भेजे गए। इस सख्ती से नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति में कमी आई और रात के समय होने वाले हादसों पर नियंत्रण हो सका। ऑपरेशन सुरक्षा के दौरान रोजमर्रा की लापरवाही पर भी सख्त कार्रवाई की गई। वर्ष 2025 में किए गए प्रमुख चालान इस प्रकार हैं: बिना हेलमेट वाहन चलाने पर : 20,235 चालान
बिना सीट बेल्ट : 7,238 चालान रैश ड्राइविंग : 1,685 प्रकरण काली फिल्म : 181 प्रकरण मालवाहक वाहन में सवारी : 378 प्रकरण अन्य यातायात उल्लंघन : 90,913 मामले इन आंकड़ों से साफ है कि पुलिस ने हर स्तर पर नियमों के पालन को प्राथमिकता दी। ब्लैक स्पॉट पर बड़ा सुधार, मौतों में भारी गिरावट ऑपरेशन सुरक्षा का सबसे बड़ा सकारात्मक परिणाम दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक और ग्रे स्पॉट) पर देखने को मिला। आंकड़ों के अनुसार:
– वर्ष 2024 में ब्लैक स्पॉट पर 23 लोगों की मौत
– वर्ष 2025 में ब्लैक स्पॉट पर सिर्फ 3 मौतें
– सड़क इंजीनियरिंग सुधार, साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और लगातार निगरानी ने इन इलाकों को काफी हद तक सुरक्षित बनाया। नववर्ष पर सख्त पहरा, एक भी सड़क हादसा नहीं 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को नववर्ष के मद्देनज़र दुर्ग जिले में विशेष पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया गया। बैरिकेडिंग कर संदिग्ध और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की जांच की गई। इस दौरान:
बिना हेलमेट : 165
ड्रिंक एंड ड्राइव : 31
रैश ड्राइविंग : 14
बिना सीट बेल्ट : 38
ओवर स्पीडिंग : 25
कुल चालान : 366
कुल समन शुल्क : ₹86,400 सबसे अहम बात यह रही कि इन दो दिनों में जिले में एक भी सड़क दुर्घटना दर्ज नहीं हुई। पुलिस की अपील: नियम पालन ही सबसे बड़ी सुरक्षा
यातायात पुलिस दुर्ग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का सम्मान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *