राजनांदगांव में 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू:यातायात नियमों के जागरूकता बढ़ाने पर जोर, गुड सेमेरिटन को मिलेगा प्रशिक्षण

राजनांदगांव में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 1 जनवरी को 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। एसपी अंकिता शर्मा ने यातायात शाखा प्रांगण में एक प्रदर्शनी के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नक्सल ऑपरेशन के एडिशनल एसपी मुकेश ठाकुर ने यातायात सुरक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में यातायात के आधुनिक मॉडल, सड़क सुरक्षा उपकरण और दुर्घटना नियंत्रण से संबंधित प्रचार सामग्री प्रदर्शित की गई। उन्होंने मौजूद लोगों को पाम्पलेट और पोस्टर बांटकर सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया। 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी तक संचालित होगा। इस एक माह के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में जन जागरूकता अभियान शामिल है। गुड सेमेरिटन और सड़क सुरक्षा मितान को प्रशिक्षण जिसके तहत नुक्कड़ नाटकों और हेलमेट रैली के माध्यम से चौक-चौराहों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। ‘गुड सेमेरिटन’ (नेक मददगार) और ‘सड़क सुरक्षा मितान’ को प्राथमिक चिकित्सा का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वाहन चालकों के लिए नेत्र परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन होगा। यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग, मोबाइल का उपयोग करने और मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाने वालों के विरुद्ध समझाइश और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अपील की है कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। नागरिकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग कर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *