धार में सीजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:32 टीमें ले रहीं भाग, उद्घाटन मैच में परिंदा ग्रुप जीती

धार शहर के किला मैदान पर पूर्व विधायक स्वर्गीय मोहनसिंह बुंदेला की स्मृति में ‘सीजर कप’ क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में परिंदा ग्रुप ने जीत दर्ज कर विजयी शुरुआत की। पहले दिन खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में धार शहर और आसपास के क्षेत्रों की 32 सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतिदिन रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे खेल प्रेमियों को उच्चस्तरीय क्रिकेट देखने का अवसर मिलेगा। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और स्वर्गीय मोहनसिंह बुंदेला की स्मृति को सम्मान देना है। आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। विजेता टीम को 51 हजार रुपए नकद और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी व अन्य सम्मान प्रदान किए जाएंगे। शुभारंभ अवसर पर कुलदीप सिंह बुंदेला, आयोजक कुलराज ठाकुर, छोटू शास्त्री और छत्रपाल सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *