बैतूल जिले की ग्राम पंचायत साईं खंडारा में सरपंच पद के उपचुनाव के परिणाम रविवार शाम घोषित कर दिए गए। उपचुनाव में अतुल कवडे ने 515 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं टेमनी ग्राम पंचायत में सुशीला वाघमारे को निर्विरोध सरपंच निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ ही जिले के चार विकासखंडों में 16 पंचों के चुनाव परिणाम भी घोषित किए गए हैं। साईं खंडारा में मुकाबलेदार चुनाव साईं खंडारा पंचायत में रविवार को हुए उपचुनाव में अतुल कवडे को कुल 1086 वोट प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामकिशोर धुर्वे को 571 मत, जबकि तीसरे प्रत्याशी मंशूलाल उइके को 233 वोट मिले। वहीं 46 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। पंचायत में कुल 2497 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 1936 मतदाताओं ने मतदान किया। सजा के कारण हुआ था उपचुनाव यह उपचुनाव पूर्व सरपंच उत्तम सूर्यवंशी को अदालत से सजा मिलने के बाद कराया गया। उन्हें 27 मई 2025 को दोषी ठहराया गया था, जिसके चलते लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 8 और मध्यप्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 36(11)(2) के तहत पद से हटा दिया गया था। टेमनी पंचायत में निर्विरोध सरपंच टेमनी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए सुशीला वाघमारे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में दोनों ने अपने नाम वापस ले लिए। जिले के विभिन्न विकासखंडों में कुल 16 पंच निर्वाचित हुए हैं। बैतूल ब्लॉक: घोड़ाडोंगरी ब्लॉक: चिचोली ब्लॉक: आमला ब्लॉक:


