दतिया में शनिवार को 7 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस के चलते शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं रहेगी लाइट

दतिया में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शनिवार को फीडरों के मेंटेनेंस कार्य के चलते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। बिजली आपूर्ति सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग समय पर बाधित रहेगी। शहरी क्षेत्रों में कटौती कंपनी के अनुसार, पोल फैक्ट्री, दिनारा रोड, गौतम विहार कॉलोनी, क्रेशर, गणेश घाट, कृषि मंडी के पीछे, झिरका बाग, सेंवढ़ा रोड, दावल पीर की दरगाह, सेंवढ़ा चुंगी, चिरई टोर और पेट्रोल पंप से जुड़े क्षेत्रों मेंसुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बंद ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ौनी, लमकना, घूघसी, औरीना सब स्टेशन के फीडरों के अंतर्गतदुरसड़ा, सिंधवारी, उनाव, रिछार, पिपरौआकला, बेहरूका, खोडऩ, जिगना, रिछारी और वरधुवां आबादी प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा कामद पिपरौआ, हिड़ोरा, उरीना, कंधारी उर्दना और सोनागिर स्टेशन पंप फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी की अपील विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए पूर्व तैयारी करने की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *