छिंदवाड़ा के हर्रई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैया के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जमुनिया मेले से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान साजवा निवासी अंगद यादव (47 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से मेला देखकर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंगद यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घायल को नरसिंहपुर रेफर
सूचना मिलते ही हर्रई पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल हर्रई पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नरसिंहपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।


