मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहरी दौरा प्रस्तावित:अमिलिया बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा कर सकते

सीधी जिले के बहरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित दौरे को लेकर हलचल तेज हो गई है। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बहरी में कल मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मौके पर तैयारियां पूरे जोर-शोर से की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बहरी में हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों के व्यापक स्तर को देखकर यह साफ लग रहा है कि एक बड़े आयोजन की योजना है, जिसकी औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है। दो बार रद्द हो चुका है दौरा, लोगों में संशय बरकरार बहरी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले भी दो बार तय हुआ था, लेकिन दोनों ही बार ऐन वक्त पर दौरा रद्द करना पड़ा। इसी वजह से स्थानीय लोग इस बार भी संशय में हैं। प्रशासन ने इस बार बेहद सावधानी बरतते हुए सूचना सार्वजनिक नहीं की है, फिर भी धरातल पर हो रही तैयारियां पहले की तुलना में अधिक नजर आ रही हैं। इन विकास कार्यों की हो सकती हैं घोषणाएं क्षेत्रीय भाजपा नेता पुनीत सिंह चंदेल का दावा है कि इस बार मुख्यमंत्री का आना निश्चित है। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री बहरी और आसपास के इलाकों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इनमें बहरी और अमिलिया बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने के साथ ही बहरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बड़े अस्पताल के रूप में अपग्रेड करने की घोषणा शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *