बीकानेर के लूणकरणसर में कार के आगे सांड आने से अनियंत्रित होकर चार बार पलटी खा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। कार सवार लोग चूरू के भोजासर छोटा गांव से बारात में लूणकरणसर के पेमासर गांव जा रहे थे। इस दौरान हंसेरा गांव के पास ये हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश बिश्नोई और टाइगर फोर्स के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने भगवान दास (28) पुत्र नौरंगदास, विनोद (22) पुत्र हजारी भारती, सुनील (18) पुत्र जयनारायण भारती और कालू भारती (35) को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कालू भारती इन दिनों रावतसर में रहता था, लेकिन शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। बारात आगे निकली, कार पीछे रह गई
दरअसल, बारात तो आगे निकल गई, लेकिन ये कार पीछे रह गई थी। ऐसे में शादी में शामिल हाेने वाले अधिकांश लोग पेमासर पहुंच गए थे। वहां पहुंचते ही पता चला कि पीछे कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस पर शादी छोड़कर कुछ लोग वापस लूणकणसर आए। यह भी पढ़ें
उदयपुर में स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत: गाड़ी के परखच्चे उड़े, शादी समारोह से लौट रहे थे, 2 गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। गाड़ी में 5 लोग सवार थे। सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर …


