चंबल रिवर फ्रंट के शौर्य-घाट पर हाड़ौती ट्रेवल मार्ट शुरू:150 कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी, देशभर के टूर ऑपरेटर्स ने की चर्चा

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान की ओर से कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट का उद्घाटन समारोह चंबल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर हुआ। तीन दिवसीय 2 से 4 जनवरी तक आयोजित होने वाला कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा की और से कार्यक्रम में विभिन्न जिलों व हाड़ौती से करीब 150 से अधिक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। ये रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के पदाधिकारी एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं आतिशबाजी भी की गई। कल होंगे ये कार्यक्रम
कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को आर्ट हिल सिटी पार्क में ‘हाड़ौती को किस तरह से पर्यटन आइटनरी में शामिल किया जाए’ ट्रैवल मार्ट में आए देशभर के टूर ऑपरेटरों के साथ बी-2 मीटिंग की जाएगी। इस दौरान दूर ऑपरेटरों को यहां के पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी करवाया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में डिप्टी मुख्यमंत्री दीया कुमारी शनिवार को शामिल होंगी। वहीं रविवार को टूर ऑपरेटर्स के साथ बी-2 मीटिंग्स और पर्यटन स्थलों के भ्रमण के बाद शाम 5 बजे सिटी पार्क स्थित आर्ट हिल के एमपी थिएटर में समापन समारोह एवं अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *