छतरपुर में पीएम आवास फॉर्म सत्यापन में रिश्वतखोरी उजागर:एक-एक हजार वसूली के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

छतरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म सत्यापन में रिश्वत लेने के आरोप में शुक्रवार को एक ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया। जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने गठेवरा ग्राम पंचायत के सचिव प्रेमचंद्र असाटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सचिव प्रेमचंद्र असाटी पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास फॉर्म के सत्यापन के लिए हितग्राहियों से एक-एक हजार रुपए की राशि वसूली थी। इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जनपद सचिव छतरपुर द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। प्रतिवेदन में 2 जनवरी 2026 को एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का हवाला दिया गया था, जिसमें सचिव असाटी द्वारा हितग्राहियों से पैसे वसूलने का जिक्र था। असाटी को निलंबित कर कार्यालय जनपद पंचायत छतरपुर से अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *