कपूरथला में शव दफनाने को लेकर दो समुदाय में विवाद:दोनों पक्षों ने जमीन पर किया दावा, प्रशासन के समझाने पर दूसरी जगह दफनाया

कपूरथला शहर के बाहरी क्षेत्र में एक धार्मिक डेरे के पास ईसाई समुदाय के एक व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर सोमवार शाम विवाद हो गया। इस दौरान दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह, सिटी थाना पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम मौके पर पहुंचे और माहौल को शांत किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को किसी अन्य स्थान पर दफना कर मामला सुलझाया गया। दोनों पक्षों ने जमीन पर किया दावा जानकारी के अनुसार, ईसाई समुदाय के लोग अपने एक सदस्य के शव को दफनाने के लिए एक धार्मिक स्थल पर पहुंचे थे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें शव दफनाने से रोक दिया। ईसाई समुदाय का दावा था कि जिस जमीन पर वे शव दफना रहे थे, वह जमीन उनके खोजेवाल चर्च द्वारा खरीदी गई थी। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का दावा था कि वह जमीन उनकी निजी संपत्ति है। शव को किसी अन्य स्थान पर दफनाया इसी बीच, कपूरथला की एसडीएम इरविन कौर, तहसीलदार और पुलिस प्रशासन की ओर से डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह, सिटी थाना और कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाया, जिसके बाद विवाद शांत हुआ। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ईसाई समुदाय के लोगों ने शव को किसी अन्य स्थान पर दफना दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *