सांगानेर बार एसोसिएशन में नई टीम ने संभाली कमान:अध्यक्ष तीर्थनारायण शर्मा ने 12 बीघा जमीन पर नए कोर्ट के निर्माण को बताया प्राथमिकता

जयपुर के सांगानेर न्यायालय परिसर में शनिवार को बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह-2025 आयोजित किया गया। समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधिपति उमाशंकर व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदिनी व्यास विशिष्ट अतिथि थीं, जबकि एडीजे राजपाल सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष तीर्थनारायण शर्मा और महासचिव ओमप्रकाश चौधरी सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में अध्यक्ष शर्मा ने सांगानेर कोर्ट परिसर के लिए आवंटित 12 बीघा भूमि पर नए भवन के निर्माण को प्राथमिकता बताया। उन्होंने बजट पास करवाकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न कार्यों को तेजी से निपटाने और प्रशासन में पारदर्शिता लाने का भी वादा किया। वहीं महासचिव ओमप्रकाश चौधरी ने अध्यक्ष के साथ मिलकर सांगानेर बार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। नए नेतृत्व ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *