जयपुर में रासायनिक खेती से मुक्ति और जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विधानसभा के पास स्थित बिल्डिंग में 24 घंटे का अखंड संवाद आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजस्थान को पूर्ण रूप से जैविक राज्य बनाना था। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण के विशेषज्ञ सुनील-सुशीला शर्मा ने लगातार 24 घंटे तक संवाद का संचालन किया। अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद् के अध्यक्ष अतुल गुप्ता के अनुसार, इस आयोजन में प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और गौ संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में देश के प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, किसान वैज्ञानिक और कृषि विशेषज्ञ शामिल हुए। भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ ने भी इस मुहीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद का मुख्य फोकस खेती में रासायनिक पदार्थों के अंधाधुंध प्रयोग को रोकना और गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देना था। विशाल पराशर ने बताया कि सुनील-सुशीला शर्मा पिछले कई वर्षों से गांव-गांव जाकर जैविक खेती और गौ आधारित कृषि के लिए जागरूकता फैला रहे हैं। उनके प्रयासों से कई किसान पहले ही प्राकृतिक और जैविक खेती को अपना चुके हैं। यह अखंड संवाद उनकी इसी मुहीम का विस्तृत रूप है, जिसका उद्देश्य राजस्थान को देश का अग्रणी जैविक राज्य बनाना है।


