जयपुर-अजमेर हाईवे पर जिस जगह (भांकरोटा) LPG ब्लास्ट हुआ था, वहां का कट शनिवार को बंद कर दिया गया। अजमेर और किशनगढ़ से आने वाले ट्रैफिक (जो रिंग रोड दक्षिण पर जा रहा है) को महिंद्रा सेज-200 फीट रोड पर डायवर्ट किया गया है। 20 दिसंबर में यहां LPG टैंकर में टक्कर के बाद गैस लीक हुई थी। इसके बाद पूरे हाईवे और आसपास के इलाकों तक आग फैली थी। 20 लोग जिंदा जल गए थे। दर्जनों लोग झुलस गए थे। बड़ी संख्या में गाड़ियां भी जल गई थीं। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे वाली जगह से करीब 4 किलोमीटर पहले महिंद्रा सेज जाने वाले 200 फीट रोड के जंक्शन पर बने फ्लाइओवर के नीचे से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। किशनगढ़ से आने वाला ट्रैफिक इस पुलिया के नीचे से होकर सेज 200 फीट होकर नेवटा होते हुए रिंग रोड पर जाकर मर्ज होगा। महापुरा जाने वाला कट भी बंद किया
रिंग रोड से आने वाला ट्रैफिक (जिसे सीकर, दिल्ली जाना है) वह अभी कंचन केसरी रिसॉर्ट के पास बने कट से यूटर्न होकर गुजरता है। एनएचएआई ने शनिवार शाम 4 बजे इस कट को भी बंद कर दिया। इसके चलते रिंग रोड से आने वाले ट्रैफिक को भी 200 फीट सेज रोड कट पर बने फ्लाइओवर के नीचे से ही यूटर्न करवाया जा रहा है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय आर्य ने बताया- कमेटी ने सिफारिश की थी कि इस कट को भी बंद किया जाए। मुहाना के पास आकर मिलेगा ट्रैफिक
सेज-200 फीट रोड से आने वाला ट्रैफिक महिन्द्र सेज पार करने के बाद नेवटा बांध पार करते हुए मुहाना गांव के पास जाकर रिंग रोड में आकर मर्ज होगा। 20 लोगों की हुई थी मौत
20 दिसंबर को जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुई घटना में 27 लोग 80 फीसदी तक झुलस गए थे। इनमें सबसे अधिक संख्या 50 से 55 फीसदी तक झुलसे लोगों की थी। इस हादसे में 4 लोग तो मौके पर ही जिंदा जल गए थे। 8 लोगों ने उसी दिन सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ा था। 1 मौत जयपुरिया हॉस्पिटल में हुई थी। हादसा इतना भीषण था कि 5 शवों की पहचान डीएनए सैंपल से की गई। इनमें रिटायर्ड आईएएस करणी सिंह भी शामिल थे। हादसे के बाद आठ दिन में कुल 20 लोगों ने दम तोड़ दिया था। 20 दिसंबर की सुबह इस तरह हुई थी घटना जयपुर LPG ब्लास्ट कांड की यह खबर भी पढ़िए… जयपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट, ट्रक की टक्कर से आग लगी, 200 फीट ऊंची लपटें उठीं; बचने का मौका नहीं मिला जयपुर में 20 दिसंबर 24 की सुबह LPG गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट होने से 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 32 लोग झुलस गए, जिनमें कई गंभीर हैं। 200 मीटर का इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया। धमाके की आवाज डेढ़ किलोमीटर तक सुनाई दी। पढ़ें पूरी खबर…


