कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन:मऊगंज में प्रतीकात्मक अर्थी निकाल पुतला जलाया, इस्तीफे की मांग की

मऊगंज में युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में मंत्री द्वारा दिए गए कथित असंवेदनशील बयान के विरोध में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन शुक्रवार शाम मऊगंज जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कॉलेज चौराहे पर आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पहले मंत्री की अर्थी निकालकर विरोध जताया और फिर पुतला जलाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने पुतला दहन रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे और अंततः पुतला दहन संपन्न हुआ। इंदौर जल त्रासदी और मंत्री के बयान पर नाराजगी युवा कांग्रेस का यह विरोध मुख्य रूप से इंदौर में जहरीला पानी पीने से हुई मौतों के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए बयान को लेकर था। कार्यकर्ताओं ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और मानवीय संवेदनाओं के खिलाफ बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रहे हैं। भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन पर हमला प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चों की मौत, बेरोजगारी, नशा और किसानों की समस्याएं चरम पर हैं। तिवारी ने मऊगंज के प्रशासनिक कार्यालयों में भ्रष्टाचार और दलाली के बढ़ते प्रभाव का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिले के गठन से जनता को जो उम्मीदें थीं, मौजूदा हालात उसके ठीक विपरीत हैं। इस्तीफे की मांग और उग्र आंदोलन की चेतावनी आशुतोष तिवारी ने मांग की कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। युवा कांग्रेस ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और सरकार ने समय रहते अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *