मल्हारगढ़ हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बंदर की मौत:इलाज के बाद भी नहीं बची जान, नगर परिषद कर्मियों ने किया अंतिम संस्कार

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में एक बंदर की मौत हो गई। पुरानी जनपद पंचायत के पास स्थित हाईवे पर एक पिकअप वाहन ने बंदर को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद नगर परिषद मल्हारगढ़ के कर्मचारी ललित राठौर और स्थानीय नागरिकों ने डायल 112 की मदद से घायल बंदर को पशु चिकित्सालय पहुंचाया। पशु चिकित्सक डॉ. खत्री ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बंदर की मौत के बाद नगर परिषद मल्हारगढ़ के कर्मचारी ललित राठौर और अरुण सांवरिया सहित नगरवासियों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए उसका अंतिम संस्कार किया। मल्हारगढ़ मुक्तिधाम में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से यह संस्कार संपन्न किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *