समाजसेवी ने कामगारों के बीच बांटे ट्रैकसूट

राजनगर| राजनगर प्रखंड के पूर्व प्रखंड उपप्रमुख सह समाजसेवी विनय कुमार सिंहदेव ने नववर्ष के अवसर पर क्षेत्र के नए कामगारों के बीच ट्रैकसूट का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कामगारों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनय सिंहदेव ने कहा कि समाज के निर्माण में कामगारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके परिश्रम से ही विकास की नींव मजबूत होती है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों का दायित्व है कि वे जरूरतमंदों के साथ खड़े रहें और उन्हें सहयोग प्रदान करें। उन्होंने आगे कहा कि नववर्ष सेवा, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है। इस पहल से कामगारों में उत्साह और खुशी देखी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक कार्य की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *