श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई नव वर्ष की पहली साईं भजन संध्या

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री साईंबाबा सेवा समिति, सब्जी मंडी द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में मासिक श्री साईं भजन संध्या का आयोजन बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। नव वर्ष के आगमन पर मंदिर प्रांगण साईं के जयकारों से गुंजायमान रहा और दिन भर धार्मिक कार्यक्रमों की रौनक बनी रही। नव वर्ष के पावन अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे शिरडी की तर्ज पर की गई कांकड़ आरती से हुई। इसके पश्चात भक्तों के लिए छोले-भटूरे का विशेष लंगर लगाया गया। शाम को बाबा की संध्या आरती के बाद भजन संध्या का विधिवत शुभारंभ हुआ। भजन गायक सुरिंदर जोगिया एण्ड पार्टी ने साईं बाबा की महिमा का गुणगान कर समांक बांध दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्तिमय भजनों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक की सुरीली आवाज और भावपूर्ण भजनों पर भक्त स्वयं को झूमने से नहीं रोक पाए। इस विशेष अवसर पर सेवा समिति द्वारा पंजाब के पारंपरिक स्वाद सरसों का साग एवं मक्की की रोटी का लंगर लगाया गया। कड़कड़ाती ठंड में बाबा के इस प्रसाद का सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। कार्यक्रम में मां भगवती क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का और मंजू सिक्का विशेष अतिथि के रूप में पधारे। मंदिर के पं. सुनील अग्निहोत्री के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ सदस्यों और सेवादारों ने अपनी सेवाएं दीं। समिति के सदस्य दिनेश कालरा, महेश शर्मा, वरुण रस्तोगी, मनु जयरथ, संजीव सभरवाल, मनजीत मैनी, प्रमोद चावला, कमल कुमार, मोनू शर्मा, मनोज नागपाल, विक्की अरोड़ा, गौरव गाबा, चेतन गंभीर, राजेश विग, हेमंत शर्मा, नवीन ठाकुर, अमित दुग्गल, अमित मेहता, रोहित अरोड़ा, कुश छाबड़ा और नवनीत भाटिया आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *